वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सोमवार को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 169 रन बनाकर सिमटी।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान कुशल मेंडिस महज 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिल मिशारा और पथुम निसांका ने मिलकर 25 गेंदों में 43 रनों की अहम साझेदारी निभाई। निसांका 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, तो कामिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 23 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने।

Advertisement

पवन रत्नायके को शेमार जोसेफ ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 15 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। दासुन शनाका 13 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद जेसन होल्डर का शिकार बने। हालांकि, दुनिथ वेल्लालगे एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अंत के ओवरों में 28 गेंदों में 43 रनों की अहम पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान वेल्लालगे ने 6 चौके और एक छक्का लगाया।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान कुशल मेंडिस महज 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिल मिशारा और पथुम निसांका ने मिलकर 25 गेंदों में 43 रनों की अहम साझेदारी निभाई। निसांका 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, तो कामिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 23 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

जोसेफ ने श्रीलंका की पारी के 20वें ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सिर्फ 5 रन दिए। उन्होंने वेल्लालगे, दुष्मंत चमीरा और तीक्षणा को पवेलियन भेजा। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड को बाहर करते हुए जेसन होल्डर और अकेम ऑगस्टे को टीम में जगह दी है। सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 37 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने मेहमान टीम को 7 विकेट से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार