ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2 विकेट 39 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 52 रन जोड़े।

Advertisement

ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपराज 49 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यांश भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे और उन्होंने 66 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, यश ठाकुर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.2 ओवर में 33 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। विजयकांत व्यासकांत ने 10 ओवर के स्पेल में महज 26 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले, जबकि कप्तान साहन अराच्चिगे ने एक विकेट चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार