अफगानिस्तान और भारत के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 13, 15, और 17 सितंबर को खेली जाएगी। तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज बेशक भारत में खेली जा रही है, लेकिन इसका मेजबान अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान पहली बार भारत में भारत की मेजबानी कर रहा है।

Advertisement

अफगानिस्तान ने विश्व क्रिकेट में तेजी से अपना प्रभाव बनाया है। पिछले पांच वर्षों में वनडे और टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन टीमों को करारी शिकस्त दी है। हालांकि, किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार है।

एक क्रिकेट देश के रूप में अफगानिस्तान के विकास में भारत का अहम योगदान रहा है। भारत ने समय-समय पर नोएडा, देहरादून में बने स्टेडियमों को अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। इन स्टेडियमों में अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों की मेजबानी भी की है। अफगानिस्तान अपनी क्रिकेट के विकास में भारत के योगदान को मानता है और सराहना करता है।

कुछ दिन पूर्व अपने एक्स पोस्ट में एसीबी ने लिखा था, "एक ऐसी सीरीज जिसका देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक ऐसी सीरीज जो एक बार फिर दो ऐसे देशों को साथ लाएगी जिनका इतिहास, संस्कृति और खेल के लिए एक जैसा जुनून है। ये सिर्फ मैच नहीं हैं। ये जुनून, उत्साह और अहमियत के मुकाबले हैं, जहां अफगानअटालान मैदान में उतरेगा, और लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर जाएगा।"

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 मैच हुए हैं। सात टी20 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का टाई रहा और एक का कोई परिणाम नहीं आया। भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगा।

कुछ दिन पूर्व अपने एक्स पोस्ट में एसीबी ने लिखा था, "एक ऐसी सीरीज जिसका देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक ऐसी सीरीज जो एक बार फिर दो ऐसे देशों को साथ लाएगी जिनका इतिहास, संस्कृति और खेल के लिए एक जैसा जुनून है। ये सिर्फ मैच नहीं हैं। ये जुनून, उत्साह और अहमियत के मुकाबले हैं, जहां अफगानअटालान मैदान में उतरेगा, और लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर जाएगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार