भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 19 के स्कोर पर टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शेफाली 7 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की।
शतक की ओर बढ़ रहीं मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 55 गेंदों की पारी में मंधाना ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। जेमिमा रोड्रिग्स 46 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुईं। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 7 गेंद पर 18 रन की तेज पारी खेली।
पारी की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने 2, जबकि किम गार्थ और सोफी मोएलिक्स ने 1-1 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। एडिलेड में जीतने वाली टीम सीरीज विजेता होगी। भारतीय टीम 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीत चुकी है। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीता था।