T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने एकतरफा हराया था। इसमें न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट का अहम योगदान रहा था। एलन ने रिकॉर्ड 33 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि साइफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। इन्हीं दो पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया था।
फिन एलन और साइफर्ट ने जिस तरह बल्लेबाजी की थी। उसे देखते हुए भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में ये बात जरूर बैठ गई है कि कहीं इन दोनों में से कोई भी बल्लेबाज चला तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
दोनों बल्लेबाजों के भारत के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड पर नजर डालें तो विकेटकीपर और फिन एलन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले टिम साइफर्ट ने 2019 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ 15 टी20 मैच खेले हैं। 15 पारियों में साइफर्ट ने 32.69 की औसत और 148.60 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं। साइफर्ट ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।
फिन एलन और साइफर्ट ने जिस तरह बल्लेबाजी की थी। उसे देखते हुए भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में ये बात जरूर बैठ गई है कि कहीं इन दोनों में से कोई भी बल्लेबाज चला तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के खिलाफ एलन और साइफर्ट का रिकॉर्ड बहुत प्रभावी नहीं रहा है, लेकिन दोनों बल्लेबाज फॉर्म में हैं और कुछ ओवरों में ही मैच का पलड़ा अपनी टीम की तरफ मोड़ सकते हैं। इसलिए भारतीय टीम को मैच पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में पवेलियन भेजना होगा।