United Arab Emirates: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर यूएई को पहली पारी में 122 रन पर रोक दिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की कसी हुई और सटीक गेंदबाजी के सामने यूएई के बल्लेबाज कभी भी खुलकर बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए और लगातार विकेट गंवाते रहे। यूएई 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बना सकी।
यूएई के लिए आलिशान शराफू टॉप स्कोरर रहे। शराफू ने 38 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। कप्तान मुहम्मद वसीम 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट लिए। बॉश ने सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा, शोएब खान और मुहम्मद अरफान का विकेट लिया।
एनरिक नॉर्किया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। नॉर्किया ने शराफू और सैयद हैदर का विकेट लिया। जॉर्ज लिंडे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, टीम ने खेल के हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया है और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।
एनरिक नॉर्किया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। नॉर्किया ने शराफू और सैयद हैदर का विकेट लिया। जॉर्ज लिंडे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
यूएई का विश्व कप में साधारण प्रदर्शन रहा है। पिछले तीन मैचों में यूएई ने एक मैच जीता है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से और अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कनाडा के खिलाफ यूएई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।