भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में दो भाइयों के बीच जंग भी दिखेगी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रहे मोर्ने मोर्कल जहां भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं, वहीं उनके बड़े भाई और ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग टीम से जुड़े हैं।

Advertisement

दोनों भाइयों के बीच की बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement

वीडियो में एल्बी ने अपने बचपन के दिनों का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे याद है कि बैकयार्ड के ज्यादातर मैच बहस या आंसुओं के साथ समाप्त होते थे। बैकयार्ड गेम में आप कभी आउट नहीं होते। एक गेंदबाज के तौर पर बल्लेबाज हमेशा आउट होता है। इसलिए हमारी हमेशा बहस होती थी। मुझे याद है कि वह बहुत रोता था क्योंकि वह सबसे छोटा था। बड़े भाई बस उसे बताते थे कि क्या करना है।"

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे एल्बी ने कहा कि मुझे यह पता लगाना होगा कि टीम इंडिया को हराना कितना मुश्किल है।

मोर्ने मोर्कल ने कहा, "एक गेंदबाजी कोच के तौर पर, आप पर हमेशा बहुत दबाव रहता है। हम काफी भाग्यशाली हैं कि हमारे ग्रुप में बहुत से अनुभवी लोग हैं जो डगआउट में हमारी मदद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "पवेलियन में बैठकर, मैं बहुत सीमित चीजें नियंत्रित कर सकता हूं। मेरा काम खिलाड़ियों को उनकी रोल की स्पष्टता देना है, उन्हें आत्मविश्वास देना है।"

Advertisement

दोनों भाइयों ने जीत को एकमात्र लक्ष्य बताया। हालांकि, उनका कहना था कि मैच के बाद उनके बीच किसी तरह की दुर्भावना नहीं होगी।

एल्बी ने कहा, "हमारे खेलने के दिनों से, मैदान पर और मैदान के बाहर, हम शायद ही कभी खेलों और पलों के बारे में बात करते थे। इस टूर्नामेंट के बाद जिंदगी चलती रहेगी और वह मेरा परिवार है।"

दोनों भाइयों ने जीत को एकमात्र लक्ष्य बताया। हालांकि, उनका कहना था कि मैच के बाद उनके बीच किसी तरह की दुर्भावना नहीं होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वहीं, 41 साल के मोर्ने मॉर्कल ने 2006 से 2017 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले। मॉर्कल अपने समय के बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार