प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बारबाडोस में टी20 आईसीसी विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की भी सराहना की।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की तारीफ की।

Advertisement

उन्होंने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के बाउंड्री लाइन पर मैच पलटने वाले शानदार कैच की भी सराहना की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी जमकर प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए कोच राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ रोहित शर्मा की भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।

भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 अपने नाम किया।

Advertisement

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ रोहित शर्मा की भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम की जीत को 'हमारे राष्ट्र के लिए गौरवशाली पल' बताया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार