T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। इस बेहद अहम मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में आधिकारिक रूप से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को शामिल कर लिया है।

Advertisement

स्मिथ को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह शामिल किया गया है। स्मिथ को कप्तान मिचेल मार्श के कवर के तौर पर भेजा गया था, जिन्हें नेट्स में इंजरी हो गई थी। मार्श इंजरी की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए।

Advertisement

स्मिथ ने रविवार को कैंडी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ट्रेनिंग की थी, और अब वह प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, "आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टीम में कोई भी बदलाव मैच से कम-से-कम एक दिन पहले किया जाना चाहिए। स्टीव के यहां होने और मिच और मार्कस स्टोइनिस को लेकर कुछ अनिश्चितता के साथ, यह समझ में आता है कि वह सक्रिय हैं और जरूरत पड़ने पर चयन के लिए उपलब्ध हैं।"

हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना कम है। कप्तान मिशेल मार्श टीम में वापसी करते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन अगर मार्श नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ के शामिल होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाएगी।

स्मिथ ने फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। हाल में संपन्न बीबीएल में स्मिथ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उसी के बाद टी20 विश्व कप में उनको शामिल किए जाने के कयास लगने लगे थे।

Advertisement

हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना कम है। कप्तान मिशेल मार्श टीम में वापसी करते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन अगर मार्श नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ के शामिल होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत बेहद अहम है। हार ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर कर सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार