T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इसके पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेली थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

Advertisement

भारत से पहले टी20 विश्व कप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2007 और टी20 विश्व कप 2009 का फाइनल खेला था। 2007 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

श्रीलंका 2012 और 2014 का फाइनल खेली है। 2012 के फाइनल में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता।

टी20 विश्व कप 2026 इस फॉर्मेट का 10वां संस्करण है। भारतीय टीम कुल चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

श्रीलंका 2012 और 2014 का फाइनल खेली है। 2012 के फाइनल में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (2007, 2024), इंग्लैंड (2010, 2022), और वेस्टइंडीज (2012, 2016) तीन ऐसी टीमें हैं जिन्होंने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है। पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014), और ऑस्ट्रेलिया (2021) 1-1 बार जीत चुकी हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को वनडे विश्व कप की तरह ही पहले टी20 विश्व कप खिताब का भी इंतजार है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार