टी20 विश्व कप में आज ग्रुप ए की चार और ग्रुप डी की दो टीमें मैदान में उतरेंगी। दिन की शुरुआत ग्रुप डी के मुकाबले से होगी, जबकि शाम को मेजबान भारत का मैच खेला जाएगा। सुपर 8 चरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है, लेकिन कुछ टीमों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है।

Advertisement

पहला मुकाबला सुबह 11:00 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

ग्रुप डी में स्थिति पहले ही काफी स्पष्ट है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की कोशिश ग्रुप चरण को अपराजेय रहते हुए समाप्त करने की होगी। दूसरी ओर, यूएई की टीम अब तक तीन में से केवल एक ही मैच जीत पाई है। उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि कनाडा के खिलाफ उसे पांच विकेट से जीत मिली थी। इस मैच के नतीजे से क्वालीफिकेशन पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा।

दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 3:00 बजे कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा।

ग्रुप ए में पाकिस्तान ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि उसे भारत के खिलाफ पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 चरण में जगह बना चुकी है।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर वह यह मैच जीतता है तो ही उसकी दावेदारी मजबूत होगी। दूसरी ओर, नामीबिया की टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि यदि नामीबिया कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल रहता है, तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान की हार यूएसए के लिए अगली स्टेज में जाने का दरवाजा खोल सकती है।

यूएसए की टीम ग्रुप डी में चार में से दो मैच जीतने के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर विराजमान है। जबकि पाकिस्तान ने तीन में से दो मैच जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में है।

शाम 7:00 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और नीदरलैंड के बीच ग्रुप चरण का अहम मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

यूएसए की टीम ग्रुप डी में चार में से दो मैच जीतने के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर विराजमान है। जबकि पाकिस्तान ने तीन में से दो मैच जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आज के इन मुकाबलों से सुपर 8 चरण की अंतिम तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। खासकर पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पर नजर रहेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार