यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद यूएसए के कप्तान मोनंक पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम टारगेट चेज करने की कोशिश करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े स्टेज में से एक है। यूएसए से बहुत उम्मीदें हैं इसलिए हम अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हमने डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुछ वार्म-अप गेम खेले, जिसमें हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हमारी प्लेइंग इलेवन में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज शामिल हैं।"

Advertisement

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छा लग रहा है, हवा चल रही है इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है। गेम शुरू होने से पहले ही माहौल अच्छा है। मुझे यकीन है कि यह और भी बेहतर होगा। हमारी प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं हैं। बदकिस्मती से बुमराह ठीक नहीं हैं, इसलिए सिराज खेल रहे हैं।"

ग्रुप-ए में मौजूद भारतीय टीम इस मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया का सामना करेगी। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन फिलहाल इस पर सस्पेंस है। इसके बाद टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी।

दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट में इकलौता मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था, जिसमें यूएसए को 110/8 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज की थी।

ग्रुप-ए में मौजूद भारतीय टीम इस मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया का सामना करेगी। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन फिलहाल इस पर सस्पेंस है। इसके बाद टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यूएसए की प्लेइंग इलेवन: सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर और अली खान।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार