ICC T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती को एक 'मिस्ट्री गेंदबाज' के रूप में लोकप्रियता मिली है। उनकी लेग स्पिन को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए कड़ी परीक्षा से कम नहीं रहा है। अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी के दम पर आईपीएल और फिर पिछले 2 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। टी20 फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं। वरुण की वजह से कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है, लेकिन टी20 विश्व कप में वरुण की रहस्यमयी गेंदबाजी का तोड़ संभवतः विपक्षी गेंदबाजों ने ढूंढ लिया है।

Advertisement

ग्रुप स्टेज में छोटी टीमों के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती असरदार रहे थे और 4 मैचों में 9 विकेट निकाले थे, लेकिन सुपर-8 में पहुंचते ही उनका करिश्मा जैसे समाप्त हो गया है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज उनकी गेंदों को आसानी से पढ़ पा रहे हैं और बिना किसी परेशानी के उनपर बड़ी हिट लगा रहे हैं। सुपर-8 के 3 मैचों में मंहगे रहते हुए महज 3 विकेट लेने वाले वरुण के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल तो बेहद निराशाजनक और भूलने वाला रहा। सेमीफाइनल में दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी असरहीन गेंदबाजी की वजह से भारत का मैच फंस गया था।

खैर, भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब देखना होगा कि पिछले 4 मैचों में बिल्कुल निष्प्रभावी रहे वरुण को हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल की प्लेइंग इलेवन में बनाए रखते हैं या उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका देते हैं।

ग्रुप स्टेज में छोटी टीमों के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती असरदार रहे थे और 4 मैचों में 9 विकेट निकाले थे, लेकिन सुपर-8 में पहुंचते ही उनका करिश्मा जैसे समाप्त हो गया है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज उनकी गेंदों को आसानी से पढ़ पा रहे हैं और बिना किसी परेशानी के उनपर बड़ी हिट लगा रहे हैं। सुपर-8 के 3 मैचों में मंहगे रहते हुए महज 3 विकेट लेने वाले वरुण के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल तो बेहद निराशाजनक और भूलने वाला रहा। सेमीफाइनल में दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी असरहीन गेंदबाजी की वजह से भारत का मैच फंस गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

54 टी20 मैचों में 95 विकेट ले चुके कुलदीप ने टी20 विश्व कप 2026 में एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। इस मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार