नामीबिया और अफगानिस्तान ने बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के चलते टॉस के बगैर ही रद्द हो गया।
बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले गए सातवें वार्म अप मुकाबले में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से मात दी।
नामीबिया ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने 24 रन देकर 51 रन की पारी खेली, जबकि जैन फ्रायलिंक ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 88 रन की पारी खेली।
इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों के खेल तक 5 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी। इस टीम से ब्रैंडन मैकमुलन ने 39 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों के साथ 95 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान रिची बेरिंगटन ने 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 8वें वार्म-अप मुकाबले में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया। अफगानिस्तान ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 51 रन जुटाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान खेमे से गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों के खेल तक 5 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी। इस टीम से ब्रैंडन मैकमुलन ने 39 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों के साथ 95 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान रिची बेरिंगटन ने 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
9वां वार्म-अप मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते इसे रद्द करना पड़ा। मुकाबले में टॉस तक नहीं हो सका।