T20 World Cup: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बताया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की चार्टर फ्लाइट में लगातार देरी होने के कारण वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए अब कमर्शियल फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को भारत के खिलाफ खेला था।
दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम उन टीमों में शामिल है जो भारत में फंसी हुई थी। इसकी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव है। इस तनाव के कारण वेस्ट एशिया के कई इलाकों में एयरस्पेस बंद कर दिया गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा और कई टीमों की वापसी में देरी हो गई।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए आईसीसी को सलाह दी गई कि अब चार्टर फ्लाइट का इंतजार करना सही नहीं होगा, क्योंकि इसकी व्यवस्था अभी भी स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों और अन्य संबंधित पक्षों ने मिलकर आईसीसी के साथ बातचीत की और टीम की सुरक्षित वापसी के लिए कमर्शियल यात्रा का इंतजाम किया।
दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम उन टीमों में शामिल है जो भारत में फंसी हुई थी। इसकी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव है। इस तनाव के कारण वेस्ट एशिया के कई इलाकों में एयरस्पेस बंद कर दिया गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा और कई टीमों की वापसी में देरी हो गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज की तरह जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी स्थिति से प्रभावित हुई थी। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच 1 मार्च को नई दिल्ली में खेला था, जहां उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम को पहले तीन बैच में भारत से रवाना होना था, लेकिन एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी यात्रा योजना रद्द कर दी गई। इसके बाद में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 5 मार्च को जानकारी दी कि आईसीसी के नए यात्रा इंतजाम के बाद टीम के खिलाड़ी अलग-अलग समूहों में भारत से घर लौट रहे हैं। आईसीसी के एक अधिकारी ने 'आईएएनएस' को बताया था कि जिम्बाब्वे की टीम अदीस अबाबा होते हुए अपने देश की राजधानी हरारे पहुंचेगी।