बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 11 रन से जीता। बांग्लादेश की जीत के हीरो तंजीद हसन तमीन और तस्कीन अहमद रहे। इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 128 रन से जीत हासिल की। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया था।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

यहां से तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया। नजमुल टीम के खाते में 27 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

यहां से तंजीद ने लिटन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तंजीद 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।

यहां से तौहीद हिरदॉय ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने लिटन दास के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 44 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हारिस रऊफ ने 52 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता हाथ लगी।

यहां से तंजीद ने लिटन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तंजीद 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साद 44 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सलमान आगा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फहीम अशरफ के साथ 48 रन, जबकि शाहीन अफरीदी के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। सलमान आगा ने 98 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 106 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान अफरीदी ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से तस्कीन अहमद ने 49 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट निकाले। नाहिद राणा ने 2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि रिशद हुसैन को 1 विकेट मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार