रोमांच से भरे एकमात्र टी20 इंटरनेशल मुकाबले में टीम इंडिया जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।

Advertisement

झमाझम होती बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते टॉस तय समय से दो घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का किया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम जापान के स्पिन गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते दिखाई दिए।

अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, संजू सैमसन भी रनों के लिए जूझते दिखाई दिए और वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। संजू अपनी इस पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके। ईशान किशन भी 6 गेंदें खेलने के बाद महज 3 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा शॉट लगाने के लिए मशक्कत करते नजर आए और वह 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके।

अय्यर ने अपनी इस पारी में महज एक चौका लगाया। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगाए और टीम की ओर से एक भी सिक्स नहीं लगा। चार्ली हारा-हिन्जे जापान के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट झटका।

अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, संजू सैमसन भी रनों के लिए जूझते दिखाई दिए और वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। संजू अपनी इस पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके। ईशान किशन भी 6 गेंदें खेलने के बाद महज 3 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा शॉट लगाने के लिए मशक्कत करते नजर आए और वह 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

रवि बिश्नोई तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए और उन्होंने कुल 10 रन खर्च किए। वह इस ओवर में कोई भी विकेट चटकाने में भी नाकाम रहे। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन खर्च करते हुए जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। अक्षर ने शुरुआत दो गेंदों में 2 रन दिए, लेकिन वह तीसरी बॉल वाइड फेंक बैठे। हालांकि, अगली चार गेंदें अक्षर ने एकदम सही टप्पे पर डाली और जापान के बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार