New Delhi: टीम इंडिया मंगलवार को जापान के साथ होने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी राष्ट्रीय जर्सी पहनकर खेलेगी। यह मैच जापान के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जा रहा है।
सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस एकमात्र मैच के लिए एशियन गेम्स वाली किट की बजाय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक जर्सी पहनेगी। यह मैच आइची-नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से दो दिन पहले खेला जाएगा, जिसमें भारत, जापान और आठ अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट के लिए किट अलग होगी, जैसा कि भारतीय महिला टीम के मामले में देखा गया था।
यह एकमात्र मैच दोनों टीमों के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत करने वाला एक खास आयोजन है। यह मैच 'स्पोर्ट 75' की शुरुआत करने वाला मुख्य कार्यक्रम है। यह एक व्यापक द्विपक्षीय पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर सम्मेलन में हुए समझौते से शुरू हुई थी, जिसका मकसद खेल के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।
सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस एकमात्र मैच के लिए एशियन गेम्स वाली किट की बजाय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक जर्सी पहनेगी। यह मैच आइची-नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से दो दिन पहले खेला जाएगा, जिसमें भारत, जापान और आठ अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट के लिए किट अलग होगी, जैसा कि भारतीय महिला टीम के मामले में देखा गया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने आगे कहा, "भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंध और दोस्ती है। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न में क्रिकेट भी शामिल होगा। हम इस मैच को संभव बनाने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।"