आईपीएल 2026 में गुरुवार का दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा रहा। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज की। एलएसजी को लगातार 6 हार के बाद यह जीत मिली। मैच के बाद एलएसजी के कप्तान ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

Advertisement

ऋषभ पंत ने कहा, "यह जीत हमारे लिए बेहद अहम रही। पूरी टीम लंबे समय से एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी, और इस मैच में वह नजर आया। सीजन हमारे लिए आसान नहीं रहा, लेकिन टीम ने लगातार मेहनत जारी रखी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करना हमारा लक्ष्य था, और इस मुकाबले में हम काफी हद तक सफल रहे।"

Advertisement

पंत ने कहा, "मैच के दौरान कुछ फैसले चुनौतीपूर्ण थे, खासकर शाहबाज की जगह राठी को चुनना। उस समय टीम दबाव में थी, लेकिन हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था। शेफर्ड के खिलाफ राठी का मैचअप सही साबित हुआ और उसने आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारी निभाई।"

पंत ने विस्फोटक शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श की तारीफ करते हुए कहा, "उनकी पारी शानदार रही। उन्होंने जिस तरह परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की, उससे टीम को मजबूती मिली। पूरे सीजन में हमारी सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी रही है।"

पंत ने कहा, "मैच के दौरान कुछ फैसले चुनौतीपूर्ण थे, खासकर शाहबाज की जगह राठी को चुनना। उस समय टीम दबाव में थी, लेकिन हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था। शेफर्ड के खिलाफ राठी का मैचअप सही साबित हुआ और उसने आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारी निभाई।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बारिश से प्रभावित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एलएसजी ने मिशेल मार्श के 56 गेंदों पर 111 रन की मदद से 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए थे। डीएलएस के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का लक्ष्य दिया गया। आरसीबी 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और 9 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार