New Delhi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 2024 में केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच शायद ही कोई फैन भूल सके। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा, जिसे आज तक याद रखा जाता है।

Advertisement

सिर्फ दो दिनों तक चले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह निर्णय मेजबान टीम पर भारी पड़ गया।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 23.2 ओवरों का ही सामना कर सकी। इस दौरान उसने सिर्फ 55 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से इस पारी में डेविड बेडिंघम (12) और कैइल वेरेन्ने (15) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की ओर से इस पारी में मोहम्मद सिराज ने महज 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट निकाले।

यह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में किसी एक पारी में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 34.5 ओवर खेलकर 153 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 39, जबकि शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया की इस पारी में कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट निकाले।

Advertisement

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त थी। साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (106) की शतकीय पारी के बावजूद सिर्फ 176 रन ही बना सकी। इस पारी में बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 34.5 ओवर खेलकर 153 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 39, जबकि शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया की इस पारी में कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका ने सीराज का पहला मैच पारी और 32 रन से अपने नाम किया था, लेकिन टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार