साउथैम्पटन की टीम 'सदर्न ब्रेव' ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी को पुरुषों की टीम का हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि जोनाथन बैटी 'द हंड्रेड' के 2026 सीजन के दौरान महिला टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस टीम ने साल 2021 में पुरुषों का खिताब और 2023 में महिलाओं की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Advertisement

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बदानी के साथ इंग्लैंड के पूर्व स्टार इयान बेल असिस्टेंट कोच के तौर पर काम करेंगे। बदानी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को कोचिंग दी थी।

Advertisement

स्कॉटलैंड की पुरुष टीम के पूर्व हेड कोच शेन बर्गर पुरुषों के बॉलिंग प्रोग्राम की जिम्मेदारी संभालेंगे। बर्गर के पास कोचिंग का काफी अनुभव है; स्कॉटलैंड की जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका में केजेडएन इनलैंड और डॉल्फिन्स के साथ काम किया था और अभी वह हैम्पशायर क्रिकेट के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें भारत के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी मोहित शर्मा का सहयोग मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहित शर्मा को आईपीएल में डेथ बॉलिंग का विशेषज्ञ माना जाता था।

आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन मूनी बतौर फील्डिंग पुरुषों की कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगे। वह टीम को फील्डिंग के सभी क्षेत्रों में लगातार उच्च स्तर बनाए रखने में मदद करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

महिला कोचिंग टीम का नेतृत्व बैटी करें। आन्या श्रबसोल असिस्टेंट कोच की भूमिका में होंगी, जबकि थारिंदु परेरा टीम के बैटिंग प्रोग्राम की देखरेख करेंगे।

आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन मूनी बतौर फील्डिंग पुरुषों की कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगे। वह टीम को फील्डिंग के सभी क्षेत्रों में लगातार उच्च स्तर बनाए रखने में मदद करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

खबरों के अनुसार, इंग्लैंड की पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी जेनी गन फील्डिंग कोच के तौर पर महिला कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगी। गन टीम के साथ मिलकर उनके निर्णय लेने की क्षमता, एथलेटिसिज्म और फील्डिंग के स्तर को बेहतर बनाने पर काम करेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार