New Delhi: आईपीएल को युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। आईपीएल 2025 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया था और इस सीजन भी इन प्लेयर्स के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहेंगी।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव इस लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। पिछले एक साल में वैभव की बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निखार आया है। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी।

Advertisement

आयुष म्हात्रे: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था। आयुष ने आईपीएल 2025 में खेले 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। 17 वर्षीय बल्लेबाज से आईपीएल 2026 में चेन्नई को काफी उम्मीदें होंगी। आयुष संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं।

प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की जर्सी में प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने 17 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 549 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम को प्रभसिमरन से आईपीएल 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनिकेत वर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अनिकेत वर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खासतौर पर अनिकेत अंतिम ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते नजर आए थे। उन्होंने पिछले सीजन खेले 14 मुकाबलों में 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 236 रन बनाए थे। बतौर फिनिशर अनिकेत के प्रदर्शन पर इस सीजन भी हर किसी की निगाहें रहेंगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार