South Africa: साउथ अफ्रीका ने रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में भारत को जीत के लिए 118 रन का आसान लक्ष्य दिया है। दोनों टीमें 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है।

Advertisement

मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पारी की अंतिम गेंद पर महज 117 के स्कोर पर सिमट गई।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने चौथी गेंद पर ही रीजा हेंड्रिक्स (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे ओवर में ही टीम को क्विंटन डी कॉक (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। चौथे ओवर में देवाल्ड ब्रेविस (2) भी चलते बने।

मेहमान टीम 3.1 ओवरों में 7 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 30 रन तक पहुंचाया, लेकिन यहां स्टब्स (9) ने अपना विकेट गंवा दिया।

44 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए संभलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, कप्तान मार्करम दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला।

Advertisement

44 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए संभलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, कप्तान मार्करम दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बुमराह के अलावा, इस मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि यह खिलाड़ी बीमारी की वजह से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार