इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 202 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के इरादे से उतरी है।
नॉटिंघम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। जोस बटलर ने फिल साल्ट के साथ 5.1 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। बटलर 21 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद साल्ट ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। ब्रूक ने 12 गेंदों में 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। यहां से साल्ट ने जैकब बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन जुटाए। हर्षित राणा ने 12वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर बेथेल (13) और टॉम बेंटन (0) का विकेट हासिल किया।
इंग्लैंड की टीम 111 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से साल्ट ने सैम करन के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
फिलिप साल्ट 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैम करन ने 24 गेंदों में 4 चौकों के साथ 41 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 ले बढ़त हासिल कर ली। ऐसे में यह मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
फिलिप साल्ट 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैम करन ने 24 गेंदों में 4 चौकों के साथ 41 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग को मौका दिया गया है।