लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भारतीय वनडे टीम में चुने जाने पर तारीफ की है। प्रिंस आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं।
प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम में जगह मिलने के ठीक बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रिंस यादव को भारत की वनडे टीम में पहली बार जगह मिलते देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस आईपीएल सीजन में उनकी तरक्की देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव रहा है। उनमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने का हौसला, जुनून और निडरता है। यह तो बस शुरुआत है। बधाई हो, प्रिंस। मुझे तुम पर गर्व है, और एलएसजी को भी तुम पर गर्व है। भारत का नाम रोशन करो।"
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भारतीय वनडे टीम में चुने जाने पर तारीफ की है। प्रिंस आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं। प्रिंस को आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया था।