Champions Trophy: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के तीन ग्रुप मैचों और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने की घोषणा की है। ये टिकट रविवार को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) या 12 बजे (गल्फ स्टैंडर्ड टाइम) से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले ग्रुप मैच के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले बड़े मुकाबले और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए भी टिकट मिलेंगे।

Advertisement

आईसीसी के अनुसार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए भी सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। इसके टिकट पहले सेमीफाइनल के बाद जारी किए जाएंगे।

यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगा और कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। 19 दिनों में 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 2017 के बाद पहली बार हो रहा है, जब पाकिस्तान ने पहली बार खिताब जीता था।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2017 की उपविजेता और दो बार की चैंपियन भारतीय टीम 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

Advertisement

यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगा और कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। 19 दिनों में 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 2017 के बाद पहली बार हो रहा है, जब पाकिस्तान ने पहली बार खिताब जीता था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार