World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मैच को 100 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती।

Advertisement

भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ, साल 2008 में विराट कोहली, साल 2012 में उन्मुक्त चंद, साल 2018 में पृथ्वी शॉ, साल 2022 में यश ढुल और साल 2026 में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं।

Advertisement

सर्वाधिक अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने कुल 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए। पाकिस्तान ने साल 2004 और 2006 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इंग्लैंड (1998), साउथ अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016) और बांग्लादेश (2020) ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है।

शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (175) रन की शानदार पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इसी के साथ यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला बन गया। इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 722 रन बनाए हैं।

साल 2014 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 634 रन बने थे, जबकि साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमों ने एक ही मैच में 631 रन जोड़े थे।

शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (175) रन की शानदार पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इसी के साथ यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला बन गया। इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 722 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में कुल 31 छक्के लगे, जो किसी भी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा हैं। इस मैच में भारतीय पारी में कुल 19 छक्के लगे, जबकि इंग्लैंड की पारी में 12 छक्के देखने को मिले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार