भारत ने द सेवेन्स स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में मलेशिया को 315 रन से रौंदा। यह अंडर 19 एशिया कप में किसी टीम की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत थी।

Advertisement

भारत ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अभिज्ञान कुंडू की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए। कुंडू ने नाबाद दोहरा शतक लगाया। इसके जवाब में मलेशिया की टीम 32.1 ओवरों में महज 93 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने 15 दिसंबर 2016 को मलेशिया के विरुद्ध 235 रन से जीत हासिल की थी।

Advertisement

अंडर 19 एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है, जिसने 23 जून 2012 को कतर के विरुद्ध 328 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

मलेशिया ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने 87 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें 50 रन का योगदान वैभव सूर्यवंशी ने दिया।

यहां से अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 296 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेदांत 106 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिज्ञान ने 125 गेंदों में 9 छक्कों और 17 चौकों के साथ 209 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी टीम की तरफ से मुहम्मद अकरम ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि एन सथनाकुमारन और जाश्विन कृष्णमूर्ति को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Advertisement

यहां से अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 296 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेदांत 106 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिज्ञान ने 125 गेंदों में 9 छक्कों और 17 चौकों के साथ 209 रन की नाबाद पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन ने 7 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि उद्धव मोहन ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, किशन कुमार सिंह, खिलन पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार