पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 के 12वें मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 101 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि नेपाल पहले ही खिताबी रेस से बाहर था।

वहीं, 'ग्रुप-बी' से अफगानिस्तान ने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया, जबकि बांग्लादेश ने 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरा स्थान अपने नाम किया। अब पाकिस्तानी टीम 12 नवंबर को सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश का सामना करेगी। मंगलवार को एक अन्य मैच में भारत और यूएई के बीच भिड़ंत जारी है, जिसे जीतने वाली टीम 12 नवंबर को सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान को चुनौती देगी।

अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 275 रन बनाए। उस्मान खान ने जहांगीर बिलाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। उस्मान 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने टीम के खाते में 22 रन का योगदान दिया। कुछ देर बाद 64 के स्कोर तक टीम को अब्दुल कादिर (6) के रूप में तीसरा झटका भी लग गया।

यहां से अहमद हुसैन ने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ चौथे विकेट के लिए 137 गेंदों में 135 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 199 रन तक पहुंचा दिया। फरहान 95 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अहमद ने हसनैन अब्बास डार के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 गेंदों में 57 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' अहमद हुसैन 73 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 89 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हसनैन अब्बास ने 2 बाउंड्री के साथ 25 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से कप्तान बिपिन शर्मा ने 58 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सुशील रावल ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, अभय यादव और सचिन भट्ट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में नेपाल की टीम 43.4 ओवरों में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में नीरज कुमार यादव ने सोहेल कुंवर के साथ पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 48 रन की साझेदारी की। सोहेल महज 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टीम ने नीरज (29) का विकेट भी खो दिया।

यहां से रोहित चंद (37) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सूर्यांशु कोइराला (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन, जबकि दर्श सोनार (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 137 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

इसके जवाब में नेपाल की टीम 43.4 ओवरों में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में नीरज कुमार यादव ने सोहेल कुंवर के साथ पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 48 रन की साझेदारी की। सोहेल महज 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टीम ने नीरज (29) का विकेट भी खो दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार