श्रीलंका-ए ने भारत-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार वापसी की है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की, जिसके बाद दूसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए है। फिलहाल श्रीलंकाई टीम भारत-ए की पहली पारी से 339 रन पीछे है।
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आयुष पांडे और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 23 ओवरों में 82 रन जोड़े।
आयुष 64 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जुटाए, जबकि ध्रुव जुरेल के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 175 गेंदों में 19 चौकों के साथ 132 रन बनाकर आउट हुए।
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आयुष पांडे और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 23 ओवरों में 82 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में श्रीलंका ने दिन की समाप्ति तक 31 ओवरों का सामना किया। महज 13 के स्कोर पर टीम को निरोशन डिकवेला (10) के रूप में बड़ा झटका लग गया था। इसके बाद 38 के कुल योग पर टीम ने पवनथा वीरासिंघे (11) का विकेट भी खो दिया था। यहां से अशीन बंडारा और नुवानिदु फर्नांडो ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन जुटाकर टीम को संभाला। फिलहाल भारतीय खेमे से अंशुल कंबोज और यश ठाकुर 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं।