Indian Premier League: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन तीनों ही टीमों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है।

Advertisement

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव फिलहाल 15 साल 71 दिन के हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर टीम की ओर से खेलने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनने का मौका होगा। महिलाओं में शेफाली वर्मा (15 साल और 239 दिन) के नाम यह रिकॉर्ड है।

Advertisement

भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स में यह रिकॉर्ड इस समय सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 206 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। टीम इंडिया ने 26 जून को आयरलैंड के विरुद्ध पहला टी20 मैच खेलना है, अगर वैभव को इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच देंगे।

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। वह आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इसके साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को एक ही सीजन में 5 अवॉर्ड 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन', 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' और 'ऑरेंज कैप' मिले। वैभव टी20 क्रिकेट की सबसे कम पारियों (23) में 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बने।

इससे पिछले आईपीएल सीजन वैभव ने 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन जुटाए थे। आईपीएल 2025 में वैभव के नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक था। आईपीएल के सबसे युवा शतकवीर वैभव दोनों ही सीजन में बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ शानदार साझेदारियां करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को कई मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दिला चुके हैं।

Advertisement

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। वैभव ने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 80 गेंदों में 15 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 175 रन की पारी भी शामिल रही। वैभव खिताबी मुकाबले के 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुने गए थे।

विजय हजारे ट्रॉफी में महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते हुए सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रन बनाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचाया था।

12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले वैभव ने अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में खेलते हुए महज 58 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद एशिया कप 2025 में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए यूएई के विरुद्ध महज 32 गेंदों में शतक पूरा किया।

Advertisement

बाएं हाथ का यह बेखौफ बल्लेबाज शानदार तकनीक के साथ तेजी से रन बनाने में माहिर है। वैभव की दबाव झेलने की क्षमता इतनी शानदार है कि उन पर आईआईएम इंदौर केस स्टडी भी कर रहा है।

12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले वैभव ने अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में खेलते हुए महज 58 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद एशिया कप 2025 में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए यूएई के विरुद्ध महज 32 गेंदों में शतक पूरा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, निडर मानसिकता और तेज रन बनाने की क्षमता से टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकते हैं। पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की उनकी काबिलियत सीमित ओवरों में अहम साबित होगी। युवा ऊर्जा और सीखने की ललक उन्हें भविष्य का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना सकती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार