15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पिता ट्राई-सीरीज के लिए उनके साथ श्रीलंका जा सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वैभव के पिता का साथ जाने का इंतजाम किया है। उनके पिता को वैभव संग यूके और आयरलैंड जाने का भी विकल्प दिया गया है।

Advertisement

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आईएएनएस के साथ बात करते हुए बताया, "वैभव सूर्यवंशी के पिता आज श्रीलंका आ रहे हैं और हम उन्हें ऑफर करेंगे कि अगर वह यूके और आयरलैंड भी जाना चाहते हैं, तो उनके लिए इंतजाम किए जाएंगे।" वैभव 9 जून से शुरू हो रही ट्राई-सीरीज में भारत ए की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

सैकिया ने आगे बताया कि वैभव की उम्र अभी काफी कम है और इसी वजह से ये इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि वह नए माहौल में बेहतर महसूस करें। शनिवार को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में भी वैभव को जगह दी गई है।

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी पहले हमेशा अंडर-19, जूनियर या सब-जूनियर टीमों के साथ यात्रा करते थे, इसलिए वह उस माहौल में सहज थे। उन्होंने बताया कि अब वैभव सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहेंगे, जो उनके लिए एक नया अनुभव होगा। चूंकि वह अभी केवल 15 साल के हैं, इसलिए बीसीसीआई चाहता है कि वह खुद को आरामदायक और सुरक्षित महसूस करें।

सैकिया ने आगे बताया कि वैभव की उम्र अभी काफी कम है और इसी वजह से ये इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि वह नए माहौल में बेहतर महसूस करें। शनिवार को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में भी वैभव को जगह दी गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैकिया ने जोर देकर कहा कि बोर्ड की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी नई टीम के माहौल में अकेला महसूस न करे। उन्होंने कहा, "देखिए, हमारी कुछ जिम्मेदारी है कि कोई भी नए माहौल में असहज या अकेला महसूस न करे। यह हमारा बेसिक प्रिंसिपल है। हम चाहते हैं कि वह धीरे-धीरे सीनियर टीम में एडजस्ट हो जाएं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार