Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर ने बंगाल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर इतिहास रच डाला। पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार अपनी जगह बना ली है। जम्मू कश्मीर ने सेमीफाइनल मुकाबले में मजबूत बंगाल की टीम को 6 विकेट से हराते हुए ऐतिहासिक जीत की।

Advertisement

टीम के यादगार प्रदर्शन से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने टीम के इस ऐतिहासिक सफर के लिए बीसीसीआई का खासतौर पर धन्यवाद किया है।

Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं आपको पूरी ईमानदारी से बताता हूं कि यह बहुत ही संतुष्टि वाला एहसास है, क्योंकि यहां तक पहुंचने की शुरुआत जून 2021 से हुई थी। सबसे पहले मैं बीसीसीआई और खासतौर पर जय शाह को इस कामयाबी का क्रेडिट देना चाहूंगा। उन्होंने मेरे पर भरोसा दिखाया और जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का डायरेक्टर रहने पर मुझे पूरा सपोर्ट किया।"

टीम के यादगार प्रदर्शन से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने टीम के इस ऐतिहासिक सफर के लिए बीसीसीआई का खासतौर पर धन्यवाद किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बीसीसीआई अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि जम्मू कश्मीर की टीम फाइनल मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर के सभी क्रिकेटर्स को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सुविधाएं और सपोर्ट ना होने के बावजूद अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। यह काफी महत्वपूर्ण है कि हम फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि इससे जम्मू कश्मीर में सबकुछ पूरी तरह से बदल जाएगा। हालांकि, सभी प्लेयर्स को मेरा सलाम और हमें सपोर्ट करने के लिए बीसीसीआई का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार