Vikram Rathour: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, लेकिन केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने केएल राहुल की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की।

Advertisement

अफ्रीकी तेज आक्रमण से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को पहले दिन खूब संघर्ष करना पड़ा। टॉप ऑर्डर के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर थी।

Advertisement

100 रन के भीतर चार विकेट गिर चुके थे। फिर, केएल राहुल क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल नाबाद 70 रन बना चुके हैं। उन्होंने 105 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं। ऐसे में विक्रम राठौर ने केएल राहुल को टीम इंडिया का 'संकटमोचक' बताया है।

राठौड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे लिए 'मैन ऑफ क्राइसिस' हैं। हर बार कठिन परिस्थितियां में ज्यादातर समय वह टीम के लिए खड़ा रहते हैं। राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन परिस्थितियों को वास्तव में अच्छी तरह से संभालते हैं। उन्हें पता है कि अच्छी बॉल्स को डिफेंड करना है जबकि खराब बॉल्स पर रन बनाना है।"

परिस्थितियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हालांकि विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ एक अच्छी साझेदारी की लेकिन एक बार जब प्रोटियाज़ इस पार्टनरशिप को तोड़ने में कामयाब रहे तो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पूरी तरह से राहुल के कंधों पर आ गई।

कोच राठौर ने कहा, "बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थी। लंच तक हम तीन विकेट गंवा चुके थे और स्कोर मात्र 91 रन था। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

कोच का मानना है कि शुरुआती पतन के बावजूद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक शानदार वापसी की।

Advertisement

बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए। केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर सिराज हैं। वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार