भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को खास मामले में पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कोहली और विव रिचर्ड्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 14 अर्धशतक लगाए हैं। विराट दूसरे वनडे में विव रिचर्ड्स की पहले ही बराबरी कर चुके हैं। हालांकि, तीसरे वनडे में उनके पास वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

कोहली अगर तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी भी कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संगकारा पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 15 अर्धशतक लगाए हैं।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कोहली और विव रिचर्ड्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 14 अर्धशतक लगाए हैं। विराट दूसरे वनडे में विव रिचर्ड्स की पहले ही बराबरी कर चुके हैं। हालांकि, तीसरे वनडे में उनके पास वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली की दमदार पारी के बावजूद भारत की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद टीम के गेंदबाज 234 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे और इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इंग्लिश टीम की तरफ से जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रूट के अलावा, विल जैक्स ने 30 रनों का योगदान दिया, जबकि सैम करन ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार