Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) मंगलवार को लखनऊ में इस सीजन अपना पहला मैच खेलने को तैयार है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मजबूत टीम के सामने एलएसजी में निकोलस पूरन पर सभी की निगाहें होगी। तो चलिए एक बार इस मैच से जुड़ी टीम न्‍यूज, पिच परिस्‍थ‍िति और संभावित 12 पर एक नजर डालते हैं।

Advertisement

टीम न्यूज

Advertisement

एलएसजी इस सीजन पहली बार अपने घर में खेलने जा रही है। शार्दुल ठाकुर ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे, जिन पर इस मैच में भी नजर बनी रहेंगी। वहीं रवि बिश्‍नोई भी अभी तक अधिक प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं। एलएसजी को अगर जीत दर्ज करनी है तो इनका चलना भी काफी अहम होगा।

पीबीकेएस की बात करें तो नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पिछले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उनके पास ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टॉयनिस की भी सेवाएं रहेंगी। तो स्पिनर के तौर पर उनके पास युजवेंद्र चहल हैं, जो कभी भी मैच को पलटने का दमखम रखते हैं।

पिच कैसी रहेगी

लखनऊ में काली और लाल दोनों तरह की मिट्टी की पिचें हैं। यह देखना होगा कि मैच किस पिच पर होता है। अगर काली मिट्टी की पिच पर मैच होता है तो यहां पर गेंद को कम उछाल मिलता है और स्पिन भी कम देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर लाल मिट्टी की पिच पर अच्‍छा खासा बाउंस मिलता है और यहां पर टर्न भी देखने को मिलता है।

Advertisement

संभावित 12

लखनऊ सुपर जायंट्स : 1 एडन मारक्रम, 2 मिचेल मार्श, 3 निकोलस पूरन, 4 ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), 5 आयुष बदौनी, 6 डेविड मिलर, 7 शार्दुल ठाकुर, 8 शहबाज अहमद, 9 रवि बिश्नोई, 10 प्रिंस यादव, 11 दिग्वेश राठी, 12 आकाश सिंह

संभावित 12

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार