Royal Challengers Bengaluru: भले ही आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध 155/8 का स्कोर ही बना सकी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस के लिए 'नंबर-4' या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। सुंदर के अलावा, डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या 3-3 बार ऐसा कर चुके हैं। इस लिस्ट में विजय शंकर और शाहरुख खान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2-2 बार नंबर 4 या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को 2.2 ओवर में कप्तान शुभमन गिल (10) के रूप में पहला झटका लगा।

इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस के लिए 'नंबर-4' या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। सुंदर के अलावा, डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या 3-3 बार ऐसा कर चुके हैं। इस लिस्ट में विजय शंकर और शाहरुख खान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2-2 बार नंबर 4 या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 5 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अरशद खान ने टीम के खाते में 15 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेम से रासिक सलाम डार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट निकाले। क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार