चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

Advertisement

सीएसके के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान की नियुक्ति पर टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने आईएएनएस से कहा, "मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। हम जहीर खान को उनके अनुभव के आधार पर हेड कोच बनाना चाहते थे। उन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। हमें लगा कि वह एक अच्छा विकल्प होंगे और हमने उनके नाम को अंतिम रूप दिया।"

जहीर के चयन में एमएस धोनी की भूमिका पर विश्वनाथन ने कहा, "निश्चित रूप से, जब यह फैसला लिया गया तो वह इसका हिस्सा थे। उनकी सलाह के बिना, हम कुछ नहीं करते।"

उन्होंने यह भी कहा कि जहीर अपना सपोर्ट स्टाफ खुद चुन सकेंगे। वह अपने सपोर्ट स्टाफ का फैसला करेंगे।

सीएसके में खिलाड़ी के तौर पर धोनी के भविष्य से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "देखिए, वह हमारे लिए एक खिलाड़ी बने रहेंगे। मैं बस यही कह सकता हूं।"

उन्होंने यह भी कहा कि जहीर अपना सपोर्ट स्टाफ खुद चुन सकेंगे। वह अपने सपोर्ट स्टाफ का फैसला करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके का हेड कोच नियुक्त होने के बाद जहीर ने कहा, "आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और मैचों का पूरा मजा लिया है। चेपॉक में सुपरफैन्स ने जो माहौल बनाया है, वह इसे और भी खास बनाता है। मैं इतने शानदार इतिहास और विरासत वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार