इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 125 रनों से रौंदा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक अपनी टीम के प्रदर्शन से गदगद नजर आए।

Advertisement

मैच के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "दूसरे हाफ में टीम ने अपनी योजना पर पूरी तरह अमल किया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी उसी लय को बनाए रखा। फिल साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पिच ऐसी थी, जहां सीधे शॉट खेलना आसान नहीं था। इसी वजह से टीम ने पहले से एक योजना बनाई थी और सभी खिलाड़ियों ने उसी के मुताबिक खेला। इस पिच पर 200 रन बनाना शानदार था।"

Advertisement

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 125 रनों से रौंदा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक अपनी टीम के प्रदर्शन से गदगद नजर आए।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया। सैम करन ने अंत के ओवरों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार