T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 का सफर ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जीत के साथ समाप्त हो गया। पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के बावजूद विश्व कप से बाहर होने की निराशा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी।

Advertisement

मैच के बाद मार्श ने कहा, "हम निराश हैं। हर टीम की तरह, हमने दो साल तक विश्व कप की तैयारी की थी। बदकिस्मती से, कुछ खास मैचों में, हम अपना श्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए। यही टूर्नामेंट का खेल है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद हम पर दबाव आ गया था। उन्होंने अच्छा खेला और जीत का श्रेय उन्हें जाता है, लेकिन हम अभी बहुत निराश हैं।"

Advertisement

मार्श ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कंडीशन में दिक्कत थी। कोलंबो में, यह धीमा था, लेकिन हमने उसके लिए तैयारी की थी। मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास अच्छी टीम थी, लेकिन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अगर आप थोड़ा भी खराब खेलते हैं, तो आप ऐसा मैच हार सकते हैं जो आपको बैकफुट पर डाल दे। पिछले कुछ हफ्तों में, हमारे लिए अच्छे मौके थे, लेकिन हम तब बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए जब उसकी ज्यादा जरूरत थी।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर, हम देखेंगे कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं। हमें एक ग्रुप के तौर पर एक और मौका मिलता है, तो हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम इस अनुभव से बेहतर हों। जब आप असफल होते हैं, तो हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। अभी दुख हो रहा है, और हम इस बात से निराश हैं कि यह कैसे हुआ। हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे, और आगे बढ़ेंगे।"

ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि आयरलैंड और ओमान के खिलाफ जीत मिली थी।

उन्होंने कहा, "खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर, हम देखेंगे कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं। हमें एक ग्रुप के तौर पर एक और मौका मिलता है, तो हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम इस अनुभव से बेहतर हों। जब आप असफल होते हैं, तो हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। अभी दुख हो रहा है, और हम इस बात से निराश हैं कि यह कैसे हुआ। हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे, और आगे बढ़ेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 104 रन पर सिमट गई। मिशेल मार्श के नाबाद 64 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 9.4 ओवर में 105 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार