भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को होने वाले पहले टी20 की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने मज़ाकिया अंदाज़ में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह रिंकू सिंह को तो इस ग्राउंड पर ढेर सारे छक्के मारते हुए देख रहे हैं क्योंकि कोलकाता उनका होम ग्राउंड है और उन्होंने यहां पर काफ़ी मैच खेले हैं।

Advertisement

भारत ने रविवार (19 जनवरी) को इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मैच का अभ्यास शुरू किया था। इस अभ्यास की पहली झलक ही मोहम्मद शमी की गेंदबाज़ी के साथ शुरू हुई थी, जहां उन्होंने ख़ूब पसीना बहाया था। इसके अलावा अक्षर पटेल को भी इस सीरीज़ में पहली बार एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी (उप कप्तान) दी गई है। हालांकि हार्दिक पांड्या की मौजूदगी में उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने का फ़ैसला थोड़ी चर्चा का भी विषय था। सूर्यकुमार ने पहले टी20 की पूर्व संध्या इन सभी मुद्दों पर खुल कर बात की। इसके अलावा उन्होंने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की।

Advertisement

उन्होंने कहा, "गौती भाई (गौतम गंभीर) के साथ मैंने आईपीएल में चार साल तक एक ही टीम में खेला है। उनको भी पता होता है कि मैं क्या सोचता हूं। एक बार जब वह मुझे देख लेते हैं तो बिना बात किए ही पता चल जाता है कि मेरे मन में क्या चल रहा है। भारतीय कोच के तौर पर उनकी यात्रा भी श्रीलंका से ही शुरू हुई थी। बीच में वह नहीं थे लेकिन उन्होंने हमारी टीम को अपनी शैली के बारे में बता दिया था। हम उसी हिसाब से चलने की कोशिश कर रहे हैं। एक कोच के तौर पर वह काफ़ी ज़्यादा स्वतंत्रता देते हैं। यही उनके कोचिंग का मूल मंत्र है। वह काफ़ी खिलाड़ियों को आज़ादी से खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। वह कभी भी चीज़ों को जटिल नहीं करते और काफ़ी साधारण तरीक़े से रणनीति बनाने का प्रयास करते हैं।"

वहीं भारतीय टीम में हार्दिक की भूमिका पर सूर्यकुमार ने कहा, "हार्दिक और मेरे बीच जो रिश्ता है, वह काफ़ी अच्छा रहा है। हम दोनों कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं। 2018 में जब मैं मुंबई की टीम में गया, तब से हम साथ खेल रहे हैं। यहां बस मेरे पास एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी है। लेकिन जब मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा तो यह जिम्मेदारी उनके पास होगी और मैं थोड़ा आराम कर सकूंगा। लेकिन मैदान पर हम हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे हैं। हार्दिक हमेशा से ही टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर वह सभी फ़ैसलों में हिस्सेदार होते हैं।

"अब तो अक्षर के पास भी इस बार एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी है। हमने देखा है कि वह काफ़ी समय से टीम के साथ है। 2024 में उनके प्रदर्शन को हम सबने देखा था। वर्ल्ड कप के दौरान भी उनका प्रदर्शन काफ़ी अच्छा था। कुल मिला कर हमारी टीम में मैदान पर अभी कई कप्तान हैं।"

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पिछले दो दिनों में काफ़ी ओस देखने को मिली है। मैच के दिन भी उम्मीद है कि ओस अपना असर डालेगी। सूर्यकुमार ने इस संदर्भ में कहा, "हम जब इस मैदान पर अभ्यास कर रहे थे, तब हमने देखा था कि यहां पर ओस गिर रही है। अगर एक या दो दिन पहले जितनी ओस गिर रही थी, उतनी ही ओस मैच के दिन भी गिरी तो दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां एक समान ही रहेंगी। मुझे ऐसा लगता है कि ओस के दौरान जब परिस्थितियां मुश्किल रहती हैं तब गेंदबाज़ी करते हुए, उन परिस्थितियों से निपटना अभ्यास पर निर्भर करता है। जब हम अभ्यास करते हैं तो भीगी हुई गेंद से गेंदबाज़ी करनी पड़ती है। साथ ही फ़ील्डिंग यूनिट के तौर भी आपको भीगी हुई गेंद के साथ अभ्यास करना पड़ता है।"

Advertisement

इस सीरीज़ में शमी की वापसी केंद्र में रही है। रविवार को अभ्यास के दौरान उन्होंने क़रीब एक घंटे से अधिक गेंदबाज़ी अभ्यास किया था। इसके बाद सोमवार को शमी ने क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ़ बंगाल के इवेंट में कहा था, "यही वह मैदान है, जहां मेरा करियर शुरू हुआ था। इसी मैदान ने मुझे पहचान दिलाई और अब यहीं पर मेरी वापसी हो रही है, जो मेरे लिए एक अद्भुत एहसास है।"

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पिछले दो दिनों में काफ़ी ओस देखने को मिली है। मैच के दिन भी उम्मीद है कि ओस अपना असर डालेगी। सूर्यकुमार ने इस संदर्भ में कहा, "हम जब इस मैदान पर अभ्यास कर रहे थे, तब हमने देखा था कि यहां पर ओस गिर रही है। अगर एक या दो दिन पहले जितनी ओस गिर रही थी, उतनी ही ओस मैच के दिन भी गिरी तो दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां एक समान ही रहेंगी। मुझे ऐसा लगता है कि ओस के दौरान जब परिस्थितियां मुश्किल रहती हैं तब गेंदबाज़ी करते हुए, उन परिस्थितियों से निपटना अभ्यास पर निर्भर करता है। जब हम अभ्यास करते हैं तो भीगी हुई गेंद से गेंदबाज़ी करनी पड़ती है। साथ ही फ़ील्डिंग यूनिट के तौर भी आपको भीगी हुई गेंद के साथ अभ्यास करना पड़ता है।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार