महिला बिग बैश लीग के 34वें मैच में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे। मेलबर्न स्टार्स 8 विकेट पर 148 रन बना सकी और मैच 16 रन से हार गई।

Advertisement

सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। एल्सी पेरी महज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद सोफिया डंकले और एलिसा हिली ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 57 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में एलिसा हिली 20 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंकले और कप्तान एश्ले गार्डनर के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। सोफिया 37 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुईं। मैटलन ब्राउन 15 और अमेलिया केर 10 ने टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया।

Advertisement

एश्ले गार्डनर 31 गेंद पर 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं।

मेलबर्न स्टार्स की तरफ से सोफी डे ने 2 विकेट लिए।

165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की तरफ से माया बौचियर ने 40 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। मेलबर्न 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी और मैच 16 रन से हार गई।

सिडनी की तरफ से कप्तान एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

Advertisement

165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की तरफ से माया बौचियर ने 40 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। मेलबर्न 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी और मैच 16 रन से हार गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ सिडनी सिक्सर्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार