श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने मंगलवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।
इससे पहले, पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन श्रीलंका ने अगला मुकाबला जीतकर अंतिम मैच को निर्णायक बना दिया था।
मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 187 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 10 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। तीनों विकेट दूसरे ओवर में गिरे, जिन्हें चेतना विमुक्ति ने अपने नाम किए।
यहां से मुनीबा अली ने गुल फिरोजा के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिशि की। गुल फिरोजा 35 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, नजीहा अल्वी ने 30 रन और कप्तान सना फातिमा ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े। श्रीलंका के लिए चेतना, काश्वी दिलहारी और चामरी अट्टापट्टू ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि इनको रणवीरा ने 1 विकेट चटकाया।
मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 187 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 10 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। तीनों विकेट दूसरे ओवर में गिरे, जिन्हें चेतना विमुक्ति ने अपने नाम किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
हर्षिता ने 92 गेंदों में 11 चौकों के साथ नाबाद 71 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 77 गेंदों में 8 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए फातिमा सना और उम्म-ए-हानी ने 1-1 विकेट निकाला।