महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपनी कोचिंग टीम को मजबूत करने में जुटी हुई है। टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनघा देशपांडे को सहायक कोच नियुक्त किया है। अनघा को लिसा कीटली की जगह नियुक्त किया गया है। सहायक कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद अनघा ने कहा कि वह टीम को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगी।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए अनघा देशपांडे ने कहा, "यह मेरे लिए एक शानदार मौका है। मुझे बहुत सी चीजें सीखने को मिलेंगी जो भविष्य में मेरे काम आएंगी। मैंने उन्हें तीन साल तक ट्रॉफी जीतने की कोशिश करते देखा है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस बार उन्हें ट्रॉफी जीतने में मदद कर पाऊंगी।"

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स को अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान बनाया है। इस पर अनघा ने कहा, "मैंने उन्हें मुंबई को लीड करते देखा है। उन्हें लीडर कहने के लिए किसी टैग की जरूरत नहीं है। वह कप्तान बनने की हकदार हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने से पूर्व वह उत्तराखंड की कोच रह चुकी हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित किए गए कैंप के लिए जोनल और नेशनल लेवल पर अलग-अलग असाइनमेंट में भी काम कर चुकी हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स को अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान बनाया है। इस पर अनघा ने कहा, "मैंने उन्हें मुंबई को लीड करते देखा है। उन्हें लीडर कहने के लिए किसी टैग की जरूरत नहीं है। वह कप्तान बनने की हकदार हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक 1993 से 2005 के बीच भारत के लिए 8 टेस्ट और 65 वनडे खेल चुकीं अंजू जैन दिल्ली की बल्लेबाजी कोच बन सकती हैं। अंजू लीग के पहले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स के सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं। अंजू ने भारतीय टीम को भी कोचिंग दी है और महिला चयन समिति की अध्यक्ष भी रही हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार