Premier League: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर सीजन में शानदार फॉर्म में दिखी हैं। गुजरात के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में अगर वह 55 रन बनाने में कामयाब रहती हैं, तो महिला प्रीमियर लीग में उनके 1,000 रन पूरे हो जाएंगे। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन सकती हैं।

Advertisement

2023 से अब तक खेले 29 मैचों की 28 पारियों में हरमन ने 42.95 की औसत और 144.93 की स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। नाबाद 95 उनका सर्वाधिक स्कोर है। महिला प्रीमियर लीग की सफलतम बल्लेबाजों की सूची में हरमनप्रीत कौर चौथे स्थान पर हैं।

महिला प्रीमियर लीग में 1,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली एकमात्र बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की नेट साइवर ब्रंट हैं। वह लीग के इतिहास की सफलतम बल्लेबाज हैं। ब्रंट ने 2023 से लेकर अब तक खेले 31 मैचों की 31 पारियों में 9 अर्धशतकों की मदद से 1,101 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में भी वह एमआई का हिस्सा हैं।

2023 से अब तक खेले 29 मैचों की 28 पारियों में हरमन ने 42.95 की औसत और 144.93 की स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। नाबाद 95 उनका सर्वाधिक स्कोर है। महिला प्रीमियर लीग की सफलतम बल्लेबाजों की सूची में हरमनप्रीत कौर चौथे स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे स्थान पर एलिस पेरी हैं। पेरी मौजूदा सीजन का हिस्सा नहीं हैं। 2023 से 2025 के बीच आरसीबी के लिए 25 मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 972 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। अगर वह इस सीजन का हिस्सा होतीं, तो उनके भी लीग में 1000 रन पूरे हो सकते थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार