वडोदरा, 20 जनवरी (आईएएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सजीवन सजना के रूप में पहला झटका टीम को 21 के स्कोर पर लगा। सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं। 21 के स्कोर पर ही दूसरी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 21 पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को नट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। 99 के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर तीसरे विकेट के रूप में 33 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। निकोला कैरी 12, अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हुईं।
नट साइवर ब्रंट एक बार फिर से मुंबई की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरीं। तीसरे नंबर पर उतरी इस खिलाड़ी ने 45 गेंद पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। ब्रंट की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सजीवन सजना के रूप में पहला झटका टीम को 21 के स्कोर पर लगा। सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं। 21 के स्कोर पर ही दूसरी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 21 पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को नट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। 99 के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर तीसरे विकेट के रूप में 33 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। निकोला कैरी 12, अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हुईं।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्लेऑफ में बने रहने की किसी भी संभावना को जीवंत रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। दूसरी पारी में एमआई की गेंदबाजी और डीसी की बल्लेबाजी के बीच रोचक और रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है।