T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 195 रन की पारी के बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु मंगलवार को जारी नई आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर लौट आईं।

Advertisement

अथापथु का ये नौवां वनडे शतक था जो महिला वनडे मैचों में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च स्कोर है। वो इंग्लैंड की हरफनमौला खिलाड़ी नताली साइवर-ब्रंट को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं।

Advertisement

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ की यह खिलाड़ी इससे पहले 3 से 12 जुलाई, 2023 तक बेथ मूनी और फिर साइवर-ब्रंट को पछाड़कर नंबर एक स्थान हासिल किया था।

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में प्रवेश किया।

दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट नाबाद 184 रन बनाकर दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जिससे उनकी टीम ने तीसरे वनडे में पांच विकेट पर 301 रन का विशाल स्कोर बनाया।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज पाकिस्तान में नाबाद 140 और 44 रन की पारियों के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गईं। वह वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तीन स्थान की छलांग लगाकर दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कैप के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार