आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने सभी 12 टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड और वेल्स में इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा।

Advertisement

टूर्नामेंट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शाह ने प्रतियोगिता के बड़े पैमाने पर जोर दिया देते हुए लिखा, "अब तक के सबसे बड़े आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 12 टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंग्लैंड और वेल्स के मशहूर वेन्यू पर रिकॉर्ड-तोड़ दर्शकों की मौजूदगी और महिला इवेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग के साथ, हम एक यादगार टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं, जो दुनियाभर के लाखों फैंस और बेहतरीन एथलीट्स को एक साथ लाएगा।"

Advertisement

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन महिला क्रिकेट के लिए एक अहम कदम है। साल 2009 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड में ही हुई थी। इस बार सात वेन्यू (ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, यूटिलिटा बाउल, द ओवल और लॉर्ड्स) पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

मेजबान इंग्लैंड का लक्ष्य पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सफलता को दोहराना है। साल 2009 में इंग्लैंड ने शार्लेट एडवर्ड्स की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था, जो अब टीम की हेड कोच हैं। इंग्लैंड को 2017 में घरेलू मैदान पर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की अपनी यादगार जीत से भी हौसला मिला है।

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम टाइटल होल्डर के तौर पर आ रही है, जिसने 2024 में यूएई में अपना पहला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ट्रॉफी जीतने वाली 'व्हाइट फर्न्स' केवल चौथी टीम है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने एक-एक बार टाइटल जीता है, ऑस्ट्रेलिया ने 6 चैंपियनशिप के साथ कॉम्पिटिशन के इतिहास में दबदबा बनाए रखा है।

मेजबान इंग्लैंड का लक्ष्य पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सफलता को दोहराना है। साल 2009 में इंग्लैंड ने शार्लेट एडवर्ड्स की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था, जो अब टीम की हेड कोच हैं। इंग्लैंड को 2017 में घरेलू मैदान पर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की अपनी यादगार जीत से भी हौसला मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सभी 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में पांच मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जो 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स में आयोजित होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार