साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग मैच 4 विकेट से गंवाने के साथ बांग्लादेशी टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। हालांकि, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी भी काफी धीमी नजर आई, लेकिन टीम ने जीत हासिल करते हुए 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है।

Advertisement

इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। अगर भारतीय टीम शाम के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देती है, तो साउथ अफ्रीका इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाला चौथा और अंतिम देश होगा।

Advertisement

रविवार को लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 5 विकेट खोकर 117 रन बनाए। इस टीम ने 14 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सोभना मोस्तरी ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 56 रन की साझेदारी की।

शर्मिन 29 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि सोभना ने 48 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 42 रन बनाए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 32 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जैसे-तैसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि मारिजैन कप्प, शबनीम इस्माइल और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था। यहां से ताजमिन ब्रित्ज ने एनेरी डर्कसेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि मारिजैन कप्प, शबनीम इस्माइल और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आसान लक्ष्य के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी धीमी नजर आई। हालांकि, टीम ने 4 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्प ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नादिन डी क्लार्क ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से नाहिदा अख्तर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर और रितू मोनी ने 1-1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार