इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो खिताबी मैच में अपने प्रदर्शन से मुकाबले का रुख पलट सकती हैं।

Advertisement

डैनी व्याट: इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट के लिए यह टी20 विश्व कप लाजवाब रहा है। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। व्याट 6 पारियों में 73 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 294 रन बना चुकी हैं। इंग्लिश सलामी बल्लेबाज ने इस विश्व कप में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। व्याट का बल्ला अगर फाइनल में चला, तो वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

Advertisement

सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लिश स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं। एक्लेस्टोन 6 मुकाबलों में 9 विकेट चटका चुकी हैं। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि वह बेहद किफायती रही हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में महज 5.79 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में एक्लेस्टोन को महारत हासिल है।

नेट साइवर-ब्रंट: इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 47 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी उस समय खेली थी, जब इंग्लिश टीम 23 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। साइवर-ब्रंट खिताबी मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती हैं।

सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लिश स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं। एक्लेस्टोन 6 मुकाबलों में 9 विकेट चटका चुकी हैं। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि वह बेहद किफायती रही हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में महज 5.79 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में एक्लेस्टोन को महारत हासिल है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोफी मोलिनेक्स: ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान सोफी मोलिनेक्स टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। मोलिनेक्स 6 मैचों में 10 विकेट निकाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनका इकोनॉमी भी महज 6.50 का रहा है। वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकती हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार